बरेली: कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत, 157 नए मरीज बढ़े
बरेली,अमृत विचार। कोरोना ने एक बार फिर से गुरुवार को 150 का आंकड़ा पार कर लिया। देर रात्रि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक भगवानदास (69) राज नगर …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना ने एक बार फिर से गुरुवार को 150 का आंकड़ा पार कर लिया। देर रात्रि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक भगवानदास (69) राज नगर निवासी को एक निजी अस्पताल में 30 अगस्त को दिखाया गया था। जहां डाक्टर ने कोरोना की जांच कराने को कहा। जांच कराने पर 1 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। इसके अलावा नवाबगंज के गुलशन नगर निवासी 70 वर्षीय शामली देवी की कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गुरुवार को पोस्ट अथाना ककराखुर्द, एचडीएफसी बैंक में एक-एक, मेगासिटी अर्पाटमेंट में दो, शिव शक्ति स्टेट, डांडी अभयचांद, बुखारापुर, श्यामगंज, राजबिहार, काकड़ टोला, छावनी अशरफ खां और प्रेम नगर में एक-एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मारूति बिहार करगैना में तीन, आंवला में चार, छोटी बिहार में तीन, मढ़ीनाथ में दो, घंटा मंदिर में तीन, रामपुर गार्डन, वीर सावरकरनगर, क्लाइड बैरक कैंट, दुर्गा नगर और मॉडल टाउन में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही बिहारीपुर, रिठौरा में एक एक, महानगर में दो, जानकीपुरी में तीन, अलीगंज, प्रह्लादपुर, चौपला, आवास विकास सिविल लाइंस, डेलापीर में एक-एक, कर्मचारी नगर में तीन, लाइनपार पटिया रोड, सुरेश शर्मा नगर, तुलसी नगर, जोगी नवादा, इफको टाउन शिप, साहूकारा, शेरगढ़, स्टेडियम रोड और कोहड़ापीर में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
वहीं फरीदपुर क्षेत्र के चार तो सुभाष नगर क्षेत्र में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। सूची में पांच ऐसे लोग भी शामिल हैं जो बहारी जिलों के निवासी है। इनमें लखनऊ, हलद्वानी, पीलीभीत, बदायूं का एक- एक संक्रमित है। सभी के जिला मुख्यालय को सूचना दी जा चुकी है। वहीं पांच संक्रमित ऐसे भी थे, जिनका पता अभी तक स्वास्थ्य विभाग नहीं ढूंढ पाया है। गलत पता दिए जाने की वजह से उन्हें ट्रेस करना मुश्किल पड़ रहा है। विभाग के कर्मचारी सभी संक्रमितों को ट्रेस करने में जुटे हुए हैं।
जिला अस्पताल समेत दो सीएचसी में चार संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सीएचसी मझगवां में एक तो सीएचसी भोजीपुरा में दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोजीपुरा क्षेत्र में तीन अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कोविड एल-2 अस्पताल समेत तीन अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
शहर के बाहर पीलीभीत बाईपास स्थित निजी मेडिकल कालेज व कोविड एल-2 अस्पताल में गुरुवार को भी तीन स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में फिर से कोरोना ने अपनी दस्तक दी है। तो वहीं सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
