रामपुर : दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूबा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रामपुर, अमृत विचार। दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर पीलाखार नदी में डूब गया। किशोर के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया। गोताखोरों द्वारा किशोर की देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिलक थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय लाखन अपने दोस्तों के साथ बुधवार शाम को नहाने के लिए पीलाखार नदी में चला गया। शाम को वह डूब गया। उसके बाद लाखन के दोस्त चुपचाप वहां से वापस आ गए। देर रात तक जब लाखन घर नही पहुंचा, तो परिजनों ने उसके साथियों से जानकारी हासिल की।

मामला मिलक थाना क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव से जुड़ा है। यहां के रहने वाले मोहनलाल का 11 वर्षीय बेटा लखन बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ पीलाखार नदी में नहाने गया था। इस दौरान लखन नदी में डूब गया। काफी समय बाद जब वह नदी से बाहर नहीं आया तो उसके साथी चुपचाप अपने अपने घरों को लौट गए। देर शाम तक जब लखन अपने घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों में खलबली मच गई।

परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। घबराए परिजन पीलाखार नदी के तट पर पहुंचे। तट किनारे लखन के कपड़े रखे हुए थे। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी गई। बुधवार रात 12 बजे तक पुलिस ने लखन को तलाशा किया, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार को सुबह तहसीलदार राकेश चंद्रा व कोतवाली प्रभारी अजयपाल सिंह पुलिस बल के साथ नदी के तट पर पहुंचे। गोताखोरों मदद से गुरुवार को भी लखन की खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक लखन का कोई सुराग नहीं मिल था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुरुवार को 10 किलोमीटर तक की परिधि में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बरेली स्थित आठवीं वाहिनी पीएसी बी कंपनी बाढ़ राहत दल लगातार लखन की खोजबीन में जुटे हुए हैं। - अजयपाल सिंह, मिलक प्रभारी।

ये भी पढ़ें : रामपुर: ग्रामीण के हत्यारोपी को मिली 10 साल की सजा, 20 हजार का लगा जुर्माना

संबंधित समाचार