प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और सासु मां ने साथ मिलकर किया डांस, एक्ट्रेस ने शेयर किया बर्थडे पार्टी का वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और सास डेनिस जोनस के जन्मदिन के पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका के भाई और सासु मां का जन्मदिन एक साथ 12 जुलाई को होता है। इस साल दोनों ने अपना जन्मदिन साथ मनाया। प्रियंका के पति निक जोनस ने मां और साले साहब सिद्धार्थ के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी। 

प्रियंका चोपड़ा 1

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी का वीडियो शेयर किया, जिसमें निक की मां डेनिस और प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- और इस तरह से यह दिन बीत गया। निक.. हमेशा हर इवेंट(पार्टी) को इतना खास बनाने के लिए शुक्रिया। आई मिस यू ऑल।

2

बता दें कि प्रियंका इन दिनों काम के चलते घर से दूर हैं, ऐसे में खास दिन उन्हें अपने भाई और मदर-इन लॉ की याद आ रही है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सास डेनिस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे प्यार करते हैं और हम आपके साथ हर एक दिन को सेलिब्रेट करते हैं। वहीं बेटी मालती के साथ सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- बर्थडे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सिड। तुम्हें मेरे छोटे भाई से मामू बनते देखना वाकई बेहद खास है। लव यू गूच।

ये भी पढ़ें : Prakash Mehra Birth Anniversary : म्यूजिक कंपोजर बनना चाहते थे प्रकाश मेहरा, फिल्म जंजीर के लिए पत्नी के गहने रख दिए थे गिरवी 

संबंधित समाचार