लखनऊ: यूपीएमआरसीएल ने शुरू किया मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल
लखनऊ। 7 सितम्बर से यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होनी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने आज से मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल शुरू कर दिया है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ट्रायल किया जाएगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी मेट्रो ट्रेनों …
लखनऊ। 7 सितम्बर से यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होनी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने आज से मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल शुरू कर दिया है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ट्रायल किया जाएगा।
शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल चलता रहेगा। ट्रायल के दौरान करीब 20 मेट्रो ट्रेनों की फंक्शनिंग और कोरोना के बाद के नए मानकों का परीक्षण किया जाएगा।
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए यात्रियों के लिए नए दिशा निर्देश भी तैयार कर लिए हैं। ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा गार्डों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गई है। यूपीएमआरसीएल का प्रयास है कि कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो यात्रियों की उम्मीदों पर वह पहले की तरह खरी उतरे।
आपको बता दें, 5 सितम्बर को यूपीएमआरसीएल मेट्रो दिवस मनाता है इसलिए आज से मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल शुरू किया गया है।
