Nani ने फिल्म 'Hi Nanna'का पोस्टर शेयर किया, लिखा- ‘शी कॉल्स मी देट… नॉट दि लिटिल वन’

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हाय नन्ना’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नानी अपनी 30वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं नानी ने ट्विटर पर फिल्म ‘हाय नन्ना’ का पोस्टर शेयर किया है। 

https://www.instagram.com/p/CuoPhsRRttP/

इस फिल्म में नानी के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। ‘हे नन्ना’ के पोस्टर में नानी के कंधों पर एक छोटी बच्ची बैठी नजर आ रही है। साथ ही मृणाल ठाकुर खड़ी हैं, जो काफी खुश नजर आ रही हैं।

 नानी ने कैप्शन में लिखा है, ‘शी कॉल्स मी देट… नॉट दि लिटिल वन’। मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर 'हाय नन्ना' का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्रतीक्षा समाप्त हुई। हाय नन्ना की हमारी प्यारी-सी दुनिया की एक झलक।

इस दिल छू लेने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती।' शौरयुव द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाय नन्ना' इस साल 21 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:- सामंथा रुथ प्रभु ने की 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी, बीमारी के चलते एक्टिंग से लिया ब्रेक

संबंधित समाचार