'सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजो', पुलिस को धमकी भरा कॉल, बोला- 26/11 जैसे आतंकी हमले को रहें तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सीमा हैदर और सचिन ठाकुर की लव स्टोरी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। आज मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक अनजान शख्स का धमकी भरा कॉल आया, कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेज दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

कॉलर ने कॉल पर धमकी देते हुए कहा कि सीमा हैदर को अगर पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत का नाश होगा। कहा कि 26/11 जैसे आतंकी हमने को लेकर फिर से तैयार रहना और इसके पीछे उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार। वहीं पूरे मामले में धमकी देने के बाद पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

आपको बता दें सीमा हैदर को पबजी गेम खेलते हुए सचिन ठाकुर से प्यार हो गया था। सीमा हैदर पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गई और सचिन ठाकुर से शादी रचा ली। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कहा- उत्तराखंड में पदयात्रा करके देंगे अग्निवीर योजना के नुकसान की जानकारी

संबंधित समाचार