भूपेश मंत्रिमंडल का विस्तार,मोहम मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए  मोहन मरकाम ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन के दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में  मरकाम को मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य,गणमान्य लोग तथा राज्य के आला प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

राज्य़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डा.प्रेम साय सिंह टेकाम से कल ही इस्तीफा ले लिया गया था। उनके इस्तीफे से रिक्त हुए पद पर  मरकाम को शपथ दिलाई गई। लगभग 55 माह पुराने भूपेश मंत्रिमंडल का यह अन्तिम बदलाव माना जा रहा है। मरकाम राज्य की कोंडागांव विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए है।

उनका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पिछले वर्ष ही पूरा हो चुका था,तभी से उनके हटने को लेकर अटकलबाजियां चल रही थी।कल मंत्रिमंडल से हटाए गए डा.टेकाम आदिवासी समाज से आते थे और मरकाम भी आदिवासी समाज से है। 

ये भी पढ़ें- जम्मू से 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता