PM Modi France Visit : फ्रांस में बैस्टिल परेड में शामिल हुए पीएम मोदी, Indian Army का दिखेगा जलवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

 फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस का फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान है क्योंकि यह 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है। 

इस समारोह का मुख्य आकर्षण बैस्टिल दिवस परेड होती है। भारत की तीनों सेनाओं का 269 सदस्यीय दल परेड में भाग ले रहा है। फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी इस अवसर पर फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। 

इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मोदी की यह यात्रा भारत-फ्रांस में रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के बीच हो रही है। उन्होंने कहा कि बैस्टिल दिवस समारोह में विदेशी नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाने के उदाहरण बहुत ही कम हैं।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेनी महिलाओं के लिए दुख से बाहर निकलने का जरिया बनी चित्रकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म