वाराणसी: अपना दल कमेरावादी पार्टी का विरोध, टमाटर का शिवलिंग बनाकर किया पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। टमाटर के दाम इनदिनों आसमान छू रहे हैं। ऐसे में विपक्षी दल महंगाई के नाम पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। सपा के बाद अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया। टमाटर का शिवलिंग बनाकर पूजा की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका। सिगरा थाना के काशी विद्यापीठ इलाके में नर्वदेश्वर शिवमंदिर में कार्यकर्ताओं ने टमाटर का शिवलिंग बनाकर पूजा की। इसके जरिए टमाटर की महंगाई पर विरोध जताया। कहा कि टमाटर की मूल्य वृद्धि को रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल है। जमाखोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की शरण में गए।

टमाटर का शिवलिंग बनाकर विधिविधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रार्थना किया कि टमाटर का दाम जल्द से जल्द कम हो। आरोप लगाया कि हिंदूवादी सरकार में बाबा विश्वनाथ की पूजा के दौरान पुलिस उठाकर ले गई। सरकार को इसका जवाब देना होगा। अब बनारस के हर चट्टी-चौराहे पर शिवलिंग बनाकर पूजा करेंगे। लोगों की आस्था पर प्रहार किया गया है। इसको लेकर मुकदमा करेंगे और पुलिस प्रशासन से जवाब लेंगे।

 यह भी पढ़ें : UP News: शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, चाचा-भतीजे के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार