Unnao Theft News : चोरों ने मचाया तांडव, दुकान व घर से पार किया लाखों का सामान, जानें- पूरा मामला
उन्नाव में चोरी की घटना से मचा हड़कंप।
उन्नाव के सफीपुर व अजगैन कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में चोरों ने एक दुकान और बंद घर से नगदी व कीमती सामान कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में चोरों ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में जमकर तांडव मचाया। चोरों ने एक दुकान और बंद घर से नगदी व कीमती सामान कर दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में चोर मकान की कुंडी तोड़कर के सामान बीन ले गए। उधर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में फैब्रीकेटर की दुकान का सामान चोरों ने पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की सूचना मौके पर पहुंच जांच की है।
केस-1
सफीपुर: कोतवाली क्षेत्र के मखदूमनगर लुधौसी गांव निवासी अनूप पुत्र देवनाथ गौड़ का कस्बे के मियांगज रोड पर महात्मा गांधी इंटर कालेज की दीवार से सटा मकान है। जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। एक माह पूर्व वह गांव वाले मकान में रहने चले गए थे। लेकिन यहां उनका दिन में आना-जाना रहता था। गुरुवार शाम वह घर में ताला बंद कर गांव चले गए। रात में चोरों ने लोहे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखे आलमारी व बक्शे आदि का ताला तोड़ नगदी व जेवरात पार कर ले गए। सुबह पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने पर गृह स्वामी मौके पर पहुंचे। घर में आलमारी व बक्शे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अनूप ने बताया कि आलमारी में रखी 37 हजार की नगदी, सोने की जंजीर, बाला व चांदी का सामान गायब है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने की बात कही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर मिली है। कार्यवाही की जा रही है।
केस-2
अजगैन: कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव के मजरा आंटपुर निवासी महेंद्र पुत्र बाबूलाल की फैब्रीकेटर्स की दुकान अजगैन-मोहान मार्ग किनारे नवई गांव के पास है। देररात वह दुकान बंद कर घर चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो शटर का ताला टूटा देख उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब वह शटर खोलकर अंदर गया तो दुकान से कीमती मशीनें व लाखों की कीमत के गेट, दो पल्ला दरवाजा, रोशनदान, रेलिंग सहित आलमारी में रखे 6200 रुपए चोर पार कर ले गए थे। घटना की जानकारी पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके की जांच की है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश जा रही है।
