टनकपुर: प्रिंट रेट से अधिक दाम पर बेची जा रही शराब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम ने ग्राहक बनकर मामला पकड़ कर कार्रवाई की 

टनकपुर, अमृत विचार। ग्राहक बन अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह ने शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक पैसे लेने का मामला पकड़ा। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि को टनकपुर के एसडीएम नगर की अंग्रेजी शराब दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे।

उन्होंने विभिन्न ब्रांड की बाोतल, अध्धे, पव्वों के मूल्य पता किए। एसडीएम ने बताया कि शराब की दुकान के सेल्समैन शराब पर 10 रुपये अधिक वसूल रहे थे। एसडीएम ने कहा कि टनकपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर चल रही धांधली की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी। कई लोगों ने प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बिक्री की शिकायत की थी।

बनबसा वाइन शॉप पर भी प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के मामलों में कई बार ग्राहकों से कहासुनी तक हुई। बताया जाता है कि जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में अंग्रेजी के साथ-साथ देसी शराब की दुकानों में भी सेल्समैन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही।

इस संबंध में कई बार लोगों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत दर्ज कर सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया। स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई से टनकपुर और बनबसा की शराब की दुकानों में खासा हड़कंप मचा रहा। टनकपुर की अंग्रेजी शराब की दुकान में की गई छापेमार कार्रवाई में एसडीएम के साथ तहसीलदार पिंकी आर्या भी मौजूद रहीं। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: शनि बाजार नाला निर्माण के लिए जल्द होगा टेंडर
 

संबंधित समाचार