बरेली में बंदरों का आतंक, छह वार्डों में आज पकड़ेगी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में तीन सौ बंदरों को पकड़ा जाएगा। नगर निगम की ओर से शनिवार से इसके लिए अभियान शुरू होगा। मथुरा से आई टीम इन वार्डों में आतंक मचा रहे बंदरों को पकड़ेगी।

नगर निगम ने जिस टीम को बंदर पकड़ने का ठेका दिया था, उसमें सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई है। शहर के छह वार्डाें में बंदर पकड़े जाएंगे। पिछले अभियान में ढाई सौ बंदरों को पकड़ने की अनुमति दी गई थी मगर एजेंसी ने दो सौ को ही पकड़ा था। इस बार फिर 250 बंदरों को पकड़ने की अनुमति मिली है। पिछली बार छूटे 50 बंदर भी इसमें शामिल किए जाएंगे।

शहर में आलमगीरीगंज , बजरिया पूरनमल, आकाशपुरम, मॉडल टाउन, जनकपुरी, भूड़ इलाकों में शुक्रवार को मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की जगह चिह्नित की। शनिवार को टीम काम शुरू करेगी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि अभियान में हर रोज बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: बेटी की शादी के लिए की गोकशी, पिता समेत पांचों तस्कारों को पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार