बरेली: अब नहीं जाना पड़ेगा डाकघर, घर बैठे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडल के सभी डाक कर्मियों को कर्मयोगी पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण

फोटो- प्रधान डाकघर परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त करते डाक कर्मी।

बरेली, अमृत विचार। अब डाक विभाग से संबंधित किसी भी काम के लिए ग्राहक को डाकखाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, डाककर्मी खुद ग्राहक के घर पहुंचेंगे और उसका कार्य करेंगे। इसके लिए डाककर्मियों को कर्मयोगी पोर्टल के जरिये स्मार्ट वर्किंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कर्मयोगी पोर्टल की मदद से डाककर्मी मोबाइल से ही स्पीड पोस्ट, ई-मनीआर्डर, पार्सल बुक करने और खाता खोलने जैसे अन्य काम कर सकेंगे। यह सेवा देहात इलाकों में भी उपलब्ध होगी। प्रवर डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि डाक कर्मचारियों को स्मार्ट वर्किंग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे कर्मचारी कार्यालय के बाहर भी अपने मोबाइल पर डाकघर का काम कर सकेंगे। ग्राहक डाकघर आए बिना अपना कार्य करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: जालसाजों ने फर्जी कागजात तैयार कर जमीन को बेचा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार