बहराइच: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के सखौता गांव निवासी एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी मिज्जन ने अपनी पुत्री रोशनजहां की शादी एक वर्ष पूर्व हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सखौता गांव निवासी इरशाद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से की थी।

शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि और दहेज लाने के लिए उसकी पुत्री पर ससुराल वाले दबाव बनाने लगे और मारपीट करना शुरू कर दिया था। शुक्रवार शाम सात बजे मायके के लोगों को पता चला कि पुत्री की मौत हो गई है। मृतक महिला के पिता ने बेटी की हत्या इरशाद और एक अन्य सहयोगी नायब के साथ मिल कर करने का आरोप लगाया है। 

उसका कहना है कि गला दबाकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया है। थाने में तहरीर भी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रंजीत सिंह से बना सद्दाम शेख, धर्म परिवर्तन कर ली थी अलकायदा की शपथ, करना चाहता था बड़ा आतंकी हमला

संबंधित समाचार