बरेली: कोटेदार ने लगाया पार्षद पर रंगदारी मांगने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वार्ड नंबर 64 के पार्षद के खिलाफ कोटेदार के भाई ने रंगदारी का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

थाना बारादरी के फालूनगंज कालीबाड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके भाई की सरकारी राशन की दुकान वार्ड 64 में हैं। वह अपने भाई के साथ दुकान पर राशन बंटवाने के लिए बैठ जाता है। वहां पार्षद आए दिन उसे व उसके भाई को परेशान करता रहता है। आरोप है की दुकान चलाने के नाम पर पार्षद ने उनसे दस हजार रुपए की रंगदारी मांगी है। जब उसने विरोध किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसे अपने दो साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह मारा पीटा। इस मामले में पीड़ित ने आज एसएसपी से पार्षद की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: चोरी की शिकायत में गलत आख्या लगाने का आरोप, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार