स्वामी प्रसाद मौर्य का आरोप- भाजपा आजम खान को मरवाना चाहती है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर सपा नेता आजम खान की सुरक्षा मामले को लेकर बड़ा बना दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आजम खान की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें मरवाना चाहती है। इसलिए उनकी सुरक्षा को हटाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें ढाई साल जेल में रखने के बाद नहीं मरवा पाई तो अब गुंडों से आजम को मरवाना चाहती है।

इतना ही नहीं सरकार पर हमला करते हुए स्वामी ने कहा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करके ढोंग किया। व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। 2024 चुनाव के लिए हम लोग पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने 400 कार्मिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- यूपी में MSME सेक्टर को मिली नई पहचान

संबंधित समाचार