ओवैसी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को बताया 'चौधरियों' का क्लब, UCC को लेकर कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेलंगाना। विपक्ष की बैठक पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप(विपक्ष) भाजपा को 2024 में हराना चाहते हैं तो फर्क तो दिखाइए, या फिर आप भाजपा के एजेंडा पर ही चलेंगे। मुझे नहीं पता कि वो लोग(विपक्ष) उस विषय(UCC) पर बात करेंगे या नहीं, मगर आपको फर्क दिखाना पड़ेगा। वो बड़े-बड़े चौधरियों का क्लब है, उसमें ओवैसी जैसे अछूत का तो साया भी नहीं पड़ सकता।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध करेगी। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि अगर आप भाजपा को हराना चाहते हैं तो आपको अंतर दिखाना होगा कि आप भाजपा के तय एजेंडे का पालन नहीं करेंगे।

AIMIM प्रमुख ने कहा कि 14 जून 2023 को विधि आयोग ने लोगों और पार्टियों से अपना विचार(UCC पर) देने के लिए कहा था, उसके संबंध में हमने अपनी पार्टी की तरफ से पत्र भेजा है। मैंने ये कहा है कि विधि आयोग को ये बताना चाहिए कि UCC क्या है?... ये बड़ी संयोग की बात है कि 2018 में भी मोदी जी ने UCC की बात शुरू कर दी थी क्योंकि 2019 में चुनाव थे और अब 2024 में चुनाव है तो फिर से शुरू कर दिया। ये बड़ी अफसोस की बात है कि भाजपा विधि आयोग का इस्तेमाल कर रही है।

ये भी पढ़ें- भारत ने राफेल विमान के नौसैन्य संस्करण का किया चयन,  26 राफेल विमानों की खरीद को दी मंजूरी

संबंधित समाचार