Kanpur: हिंदू युवक के मुस्लिम युवती से थे प्रेम प्रसंग, दोनों करने वाले थे शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा सभी रह गए हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बीसीए छात्र ने की आत्महत्या।

कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में बीसीए छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी प्रेम प्रसंग की घटना सामने आई है, जहां हिंदू युवक ने गैर समुदाय की युवती से प्रेस प्रसंग किया, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद जान देने के बाद प्रेमिका ने युवक के फोन पर बाय का मैजेस भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। 

सैय्यद नगर निवासी 24 वर्षीय अंशुमान यादव पीएसआईटी से बीसीए कर चुका है। दो वर्ष पूर्व रोडवेज में आरएम ऑफिस में तैनात उसके पिता रमेश चंद्र यादव की कैंसर बीमारी से डयूटी के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद अंशुमान की मृतक आश्रित की जगह नौकरी लग गई थी। एक माह बाद उसकी ज्वाइनिंग होनी थी। चाचा से बंटवारे के बाद मिले मकान में युवक अकेला रह रहा था। अंशुमान का छोटा भाई अनुराग यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मां ऊषा यादव अक्सर बीमार रहती है। 

जनता नगर निवासी चाचा अखिलेश यादव ने बताया कि अंशुमान घर में अकेला रहता था। अंशुमान ने मोहल्ले की ही रहने वाली गैर समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा था। उन्होंने शर्ट और चदरे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके दोस्तों ने बताया कि वह सबसे गैर समुदाय की युवती से जल्द ही शादी करने की बात कहता था। दोनों में रात-रातभर बातचीत होती थी। युवती के पिता सऊदी में नौकरी करते हैं। 

परिजनों ने बताया कि सुबह जैसे ही उसके आत्महत्या की जानकारी हुई तो इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना के एक-एक साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों के अनुसार जैसे ही पुलिस भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। वैसे ही युवती ने अपने फोन से भतीजे के फोन पर बाय का मैसेज भेजा। जिसके बाद पुलिस ने उसके फोन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार