सहारनपुर में टमाटर हुआ और लाल, भाव 250 के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सब्जी बाजार में इन दिनों टमाटर की कीमतों ने आग लगायी हुई है। हालात इतने खराब है कि टमाटर का बाजार भाव 250 रूपये किलो पहुंच गया है। टमाटर के होल सेल डीलर्स का कहना है कि हिमाचल व उत्तराखण्ड में आवक न होने के कारण मण्डी में टमाटर 230 किलो तक बिक रहा हैं, वही रिटेल मे टमाटर 250 किलो तक पहुंच गया है।

सहारनपुर की मंडी से जहां पालक गोभी मटर गायब हो गई है वहीं टमाटर के बाद अब नींबू, अदरक, मिर्च के साथ साथ हरा धनिया ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज मंडी में हरा धनिया 200 रुपए किलो तो अदरक 360 रुपए किलो बिक रहा है वहीं हरी मिर्च 180 रुपए बिक रहा । लोकी हो या भिंडी, बैगन सभी सब्जियां 80 से 100 के बीच बिकती नजर आ रही है। गृहणियां असमंजस में है क्या लें और क्या छोड़ दें।

यह भी पढ़ें:-सपा को बड़ा झटका: विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

संबंधित समाचार