Kannauj Accident : हाईवे पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, लोगों में मची चीख-पुकार, फल विक्रेता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में हाईवे पर टेंपो पलटने से वृद्ध फल विक्रेता की मौत।

कन्नौज में हाईवे पर टेंपो पलटने से वृद्ध फल विक्रेता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कन्नौज, अमृत विचार। गुरसहायगंज से फल लादकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इससे टेंपो पर सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की है। 

शनिवार की सुबह लगभग 07.30 बजे गुरसहायगंज से फल लाद कर तेराजाकेट की ओर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे ग्राम जयसिंहपुरवा के सामने दक्षिण दिशा में पलट गया। इससे टेंपो पर सवार ग्राम तेराजाकेट चौराहा निवासी अहिबरन सिंह कठेरिया (60) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सराय प्रयाग चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने आनन-फानन घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के 04 पुत्र व 06 पुत्रियां हैं। परिजनों ने बताया कि अहिवरन तेराजाकेट चौराहे पर फल व सब्जी की दुकान लगाता था। शनिवार की सुबह वह गुरसहायगंज से फल लेकर लौट रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि टैंपो को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। एक अन्य टेंपो सवार को हल्की चोट आई है।

संबंधित समाचार