हल्द्वानी: बनभूलपुरा में घर के ताले तोड़कर जेवरात व नगदी उड़ाई, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गृह स्वामी मौसी के घर घूमने गया था। अज्ञात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर घर में रखे हजारों के नगदी व जेवरात उड़ा दिए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

तस्लीम खान पुत्र अयूब खान निवासी उत्तर उजाला हिमालय स्कूल बनभूलपुरा ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि बीती 3 जुलाई को उसके भाई का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। इस पर पड़ोसियों ने भाई के अलावा उस के  खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने पर घबराकर मौसी के घर सितारगंज चला गया था।

बीती 13 जुलाई की रात को करीब 9 बजे वह घर लौटा तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला ठीक था लेकिन कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था।

उसकी अलमारी में रखे 54 हजार नगद, उसकी बहन के आधे तोले के सोने के बुन्दे, डेढ़ तोले का सोने का गले का हार, बच्चों के नये कपड़े घर से गायब थे। उसने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा