बरेली: पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर गरजे शिक्षक, DIOS कार्यालय में दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला ईकाई ने पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस देवकी सिंह को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन की व्यवस्था लागू हो चुकी है। केंद्र के समान एक अप्रैल 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। मंडलीय अध्यक्ष डाॅ. रणविजय सिंह यादव ने शिक्षकों की मांगों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संचालन जिला मंत्री मुन्नेश अग्निहोत्री ने किया। नवनीत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा ,अरविंद उपाध्याय, विनोद तिवारी, रामानंद कोली, आशीष मैसी, कमलेश लता, सुनील शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, लाखन सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

यह हैं शिक्षकों की मांगें
पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, राज्य कर्मचारियों की भर्ती कैशलेस चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का विनिमियतीकरण, एनपीएस अच्छादित रिटायर शिक्षकों और कर्मचारियों के देय का भुगतान, बोर्ड पारिश्रमिक भुगतान, कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक कर समान वेतन, स्थानांतरण नीति सुगम हो, सामूहिक बीमा दाेबारा शुरू हो, विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन में शामिल किया जाए, सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति हो।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुराने साथियों से मिलकर भावुक हुए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, 37 साल पहले लगाया आंवला का पेड़ गायब देख हुए नाराज

संबंधित समाचार