बरेली: तीन सौ बेड अस्पताल में स्थापित होगी सीटी स्कैन यूनिट, जल्द मिलेगी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बीते छह महीने से मशीन खराब होने की वजह से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अब इन मरीजों को राहत जल्द राहत मिल सकती है। शनिवार को शासन की ओर से तय कार्यदायी संस्था ने तीन सौ बेड अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट स्थापित करने के लिए सर्वे किया।

तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रदेश के 16 जिलों में सीटी स्कैन यूनिट स्थापित कराई जा रही है, इनमें बरेली भी शामिल है। टीम ने सर्वे कर लिया है। डेढ़ से दो महीने में यूनिट स्थापित कर दी जाएगी। पीपीपी मोड पर यूनिट का संचालन किया जाएगा।

जिला अस्पताल में अधर में लटकी प्रक्रिया
जिला अस्पताल में छह महीने से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन की जगह दूसरी लगाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है लेकिन कुतुबखाना पुल निर्माण के चलते मशीन नहीं पहुंच पा रही है। इससे प्रक्रिया अधर में लटकी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर गरजे शिक्षक, DIOS कार्यालय में दिया धरना

संबंधित समाचार