Hamirpur: छोटे ने बड़े भाई की पत्थर से कूंचकर की हत्या, नशे की आदत से सब थे परेशान, पत्नी तीन साल से नहीं रह रही साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट।

हमीरपुर में छोटे ने बड़े भाई की पत्थर से कूंचकर की हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहर गांव में नशे में धुत दो भाई आपस में लड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना सुमेरपुर के मौहर गांव निवासी कामता श्रीवास ने बताया कि उसका पुत्र धर्मेंद्र (32) व भूपेंद्र (28) शराब पीकर आपस में झगड़ा करने लगे। पत्नी शांति दोनों को झगड़ा करने से रोकती रही। लेकिन दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि घर के सामने मन्दिर के बगल में शाम करीब 5 बजे मां शांति की मौजूदगी में ही छोटे भाई भूपेंद्र ने बड़े भाई धर्मेंद्र पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नशे की आदत से परेशान पत्नी तीन साल से नहीं रह रही साथ

मृतक धर्मेंद्र की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी पूजा करीब तीन वर्ष पूर्व दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके लवकुश नगर छतरपुर एमपी चली गई थी। अब घर पर धर्मेंद्र व भूपेंद्र के साथ माता पिता ही रहते थे। माता-पिता भी इनके रोजाना शराब पीकर झगड़े से परेशान रहते थे। परिजनों ने घटना की सूचना पत्नी पूजा को दी है। लेकिन अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है।

संबंधित समाचार