Bareilly: एलएलबी में प्रवेश के लिए कॉलेजों से मान्यता के रिकार्ड मांगे
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी और बीएएलएलबी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। सभी प्रवेश विश्वविद्यालय की प्रवेश नियमावली और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्राविधानों के तहत किए जाएंगे।
कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से स्वीकृत पत्र उपलब्ध कराएं। इसके तहत सत्र 2023-24 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से प्राप्त अनुमति सीटों की संख्या, विश्वविद्यालय से प्राप्त संबद्धता और कक्षा संचालन की अनुमति, महाविद्यालय के अनुमोदित प्राचार्य, शिक्षकों की स्थिति, वेतन भुगतान का बैंक स्टेटमेंट का रिकार्ड उपलब्ध कराना होगा।
एक सप्ताह में रिकार्ड उपलब्ध न कराने पर महाविद्यालय में एलएलबी और बीएएलएलबी के प्रवेश संभव नहीं हो सकेंगे। महाविद्यालयों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति पत्र महाविद्याल के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करना होगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
