दिल्ली : बाढ़ के कारण बंद हुआ चंद्रावल जल शोधन संयंत्र फिर से शुरू 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है, जो बाढ़ आने के बाद से बंद था। यमुना नदी में जलस्तर में कमी आने के संकेत मिलने के बाद ओखला जल शोधन संयंत्र ने शुक्रवार को काम करना शुरू कर दिया था। 

केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने भी फिर से काम करना शुरू कर दिया है।’’ अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर रविवार सुबह नौ बजे घटकर 205.98 मीटर पर आ गया। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले दो दिन से हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से जल प्रवाह कम होने के कारण यमुना में जलस्तर में कमी आई है। 

बहरहाल, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। जल शोधन संयंत्रों में बाढ़ आने के कारण शहर में सामान्य जल आपूर्ति बाधित हो गई थी। जल आपूर्ति रविवार को सामान्य होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि वजीराबाद और चंद्रावल में जल शोधन संयंत्र रविवार से फिर से काम करना शुरू कर देंगे। 

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: जीएसएलवी मार्क तृतीय की ‘कोटिंग’ सांगली के उद्यमी की फैक्टरी में की गयी- अजित पवार

संबंधित समाचार