INDW vs BANW : बांग्लादेश ने भारतीय महिला टीम को 40 रनों से हराया , अमनजोत ने डेब्यू मैच में झटके चार विकेट
मीरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को यहां बारिश से प्रभावित शुरूआती एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश से डकवर्थ लुईस पद्धति से 40 रन से हार मिली। बांग्लादेश महिला टीम ने वनडे में पहली बार भारत को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 152 रन बनाये जिसके जवाब में भारतीय टीम 35.5 ओवर के खेल में 113 रनों पर सिमट गयी। दीप्ति शर्मा (20) भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं जबकि यास्तिका भाटिया (15) और अमनजोत कौर (15) ने टीम को हार से दूर रखने में संघर्ष किया।
Bangladesh win the 1st ODI.#TeamIndia will look to bounce back in the next game.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2023
Scorecard - https://t.co/qnZ6yqtRxy… #BANvIND pic.twitter.com/DT38pOwVBM
मेजबान टीम के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर आज सिर्फ पांच रन ही बना सकी वहीं स्मृति मंधाना (11) का बल्ला इस मैच में भी नहीं चल सका। बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण ओवरों की संख्या घटा कर 44-44 कर दी गयी थी।
मारूफा ने हरमनप्रीत,स्मृति मंधाना,प्रिया पुनिया के विकेट जल्दी जल्दी झटक कर भारत की मुश्किलों में इजाफा किया जिससे भारत अंत तक उबर नहीं सका। वन डे मे ंपदार्पण करने वाली अमनजोत ने बल्ले और गेद से बेहतर प्रदर्शन कर अपने चयन को सही ठहराया। उन्होने बांग्लादेश के चार विकेट झटके जिसके कारण मेजबान टीम 152 के स्कोर पर ही सिमट गयी। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुलताना (39) का विकेट उखाडने में हालांकि उन्हे काफी पसीना बहाना पड़ा। बांग्लादेश से मिली हार के बावजूद भारत अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है।
अमनजोत ने डेब्यू मैच में झटके चार विकेट, भारत ने बांग्लादेश को 152 रन पर समेटा
भारत की युवा तेज गेंदबाज अमनजौत कौर ने वनडे में पदार्पण पर 31 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिससे बांग्लादेश की टीम रविवार को यहां बारिश से प्रभावित शुरूआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 43 ओवर में 152 रन पर सिमट गयी। इस 23 साल की गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज मुर्शिदा खातून, फरगना हक, कप्तान निगार सुल्ताना और राबिया खान के विकेट झटके जिससे बांग्लादेश की टीम बारिश के कारण 44-44 ओवर के किये गये मैच में जूझती नजर आयी।
A fabulous bowling display by #TeamIndia, led by debutant Amanjot Kaur's four-wicket haul as Bangladesh are all-out for 152.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2023
India's chase now underway.
Scorecard - https://t.co/x0e3tBYFKd…… #BANvIND pic.twitter.com/p6ITSLUvjB
निगार सुल्ताना घरेलू टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, उन्होंने शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में 39 रन की पारी खेलने के अलावा फरगना हक (27 रन) के साथ 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभायी। बांग्लादेश की अंतिम बल्लेबाज शोर्ना अख्तर 44वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरी क्योंकि वह चोटिल थीं। इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमनजोत और बायें हाथ की स्पिनर अनुषा बारेड्डी ने वनडे पदार्पण किया जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पूनिया ने 2021 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी की। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर ने अपना वनडे पदार्पण किया।
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia win the toss and elect to bowl first in the 1st ODI.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2023
Follow the match - https://t.co/fJMUUQrbbi
Live streaming - https://t.co/Or4JsbauRa #BANvIND pic.twitter.com/fBaSYnbQPO
ऑलराउंडर अमनजोत कौर और बाएं हाथ की स्पिनर बेरेड्डी अनुषा भारत की तरफ से जबकि शोर्ना अख्तर बांग्लादेश के लिए वनडे में पदार्पण करेंगी।
Congratulations to Anusha Bareddy & Amanjot Kaur on making their ODI debuts for India 👌
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2023
Go well 👏👏
Live streaming 📺 https://t.co/uqKIFERSmS…
Ball by ball updates - https://t.co/qnZ6yqupn6… #BANvIND pic.twitter.com/JJiJfdA0Yi
--------------------------------
Two Debutants in #TeamIndia's Playing XI for the 1st ODI 👌
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2023
Follow the match - https://t.co/qnZ6yqupn6…
Live streaming - https://t.co/uqKIFERSmS… #BANvIND pic.twitter.com/R9yWIIPmkC
ये भी पढ़ें : लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर ने 2024 ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, जीता रजत पदक
