गाजीपुर: सड़क हादसों में मां-बेटी समेत तीन की मौत, चार अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को वाराणसी की ओर जा रही एक कार की शहर कोतवाली के चकसेमरा गांव के पास ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। 

उसने बताया कि इस हादसे में कार सवार शशिबाला श्रीवास्तव (65) और उनकी बेटी निष्ठा श्रीवास्तव (45) की मौत हो गई, जबकि दीक्षा (40), विदित मोहन (37), अपर्णा (17) और मन्नू (13) घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पता में भर्ती कराया गया है। 

गाजीपुर कोतवाली के उप-निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक, दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग गोरखपुर से वाराणसी जा रहे थे। दूसरी घटना गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में हुई। 

पुलिस के अनुसार, गदाईपुर निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ सोनू (34) बाइक सहित नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म