बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत से इलाके में मचा हड़कंप
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के रामपुर पिपरिया गांव निवासी मां-बेटी की शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां का शव फंदे से लटकता मिला था तो बेटी शिवांगी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सुबह परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर पिपरिया गांव निवासी सुमन (36) पत्नी शोभाराम कासव घर में फंदे से लटकता मिला। जबकि 6 वर्षीय बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। रविवार सुबह मृतक महिला के बेटे ने कुंडी खोल कर देखा तो मां फंदे से लटक रही थी। साथ ही बहन बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। बेटे ने पिता को घटना से अवगत कराया।
शोभाराम कमरे के अंदर पहुंचा तो चीखने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मां बेटी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। घटना सूचना मिलने पर घंटों बाद प्रभारी निरीक्षक आर के पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच के दौरान महिला द्वारा आत्महत्या करने और बेटी को मारने की घटना सामने आ रही है। पोटमार्ट्म रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ससुराल और मायके पक्ष के लोग मौजूद है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की थ्योरी पर सवाल
पुलिस महिला द्वारा आत्महत्या से पूर्व बेटी को मारे जाने की बात कही जा रही है। जबकि पति और पत्नी में कोई विवाद भी न होने की बात कही जा रही है। ऐसे में बिना विवाद के ही महिला आत्महत्या करने से पूर्व बेटी को क्यों मारेगी, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 12 लाख की स्मैक के साथ प्रेमी युगल गिरफ्तार, नकदी बरामद
