बहराइच: अमृत विचार की खबर का डीएम ने लिया संज्ञान, तीन सदस्यीय टीम ने दर्ज किया बयान, मिला आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर नगर पंचायत में काम करने वाले 54 कर्मचारियों का रिन्यूअल नहीं किया गया था। इससे नाराज कर्मचारी तीन दिनों से नगर पंचायत कार्यालय में धरना दे रहे थे। कर्मचारियों के धरने का खबर सिर्फ अमृत विचार अखबार द्वारा प्रकाशित किया जा रहा था। अमृत विचार की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तीन सदस्य टीम को जांच के लिए भेजा। अधिकारियों ने बयान दर्ज कर वापसी का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करवा दिया है।

जनपद के पयागपुर नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए टेंडर के द्वारा 60 से अधिक कर्मचारी रखे गए थे। इन कर्मचारियों के द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में साफ-सफाई जल निकासी पेयजल की सुविधा देखी जा रही थी। लेकिन दो वर्ष बाद इन सभी कर्मचारियों को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इन कर्मचारियों का  रिन्यूअल नहीं किया गया है, इसकी जानकारी जब कर्मचारियों को गुरुवार से सभी धरने पर बैठ गए।

कार्यालय सहायक, सफाई कर्मी से लेकर के ऑपरेटर तक के सभी कर्मचारी हटा दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। नगर पंचायत में तैनात कर्मचारी कार्यालय सहायक कौशल त्रिपाठी और मायंकर शुक्ला ने बताया कि अपने लोगों को नगर पंचायत में स्थापित करने के लिए अध्यक्ष द्वारा यह खेल किया जा रहा है। एक साथ 54 कर्मचारियों को नगर पंचायत से निकाले जाने का मामला भी तूल पकड़ गया।

bre0

अमृत विचार अखबार ने कर्मचारियों के आंदोलन को शनिवार के अंक में प्रमुखता से किया। डीएम मोनिका रानी ने खबर का संज्ञान में लेते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी महेंद्र पांडेय और नगर पालिका बहराइच की ईओ प्रमिता सिंह को मौके पर भेजा। तीनों अधिकारियों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों का बयान दर्ज किया।

साथ ही सभी को काम करने और धरना खत्म करने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन पर सभी कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। मालूम हो कि एक मार्च 2021 से सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। नगर पंचायत के कर्मी  कौशल त्रिपाठी कार्यालय, मयंकर शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, शोभित पांडे आदि ने बताया कि वापसी के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया है। अगर कोई समस्या हुई तो सभी पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार