सीतापुर : बिजली कटौती से लोग परेशान, पूरी रात जागने को हुए मजबूर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तंबौर/ सीतापुर, अमृत विचार। बारिश के बीच उमस भरी गर्मी से लोग वैसे ही परेशान हैं, उसपर बिजली की कटौती ने रातों की नींद भी उड़ा दी है। बीते दो दिनों से भवानीपुर फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली ना आने से रात में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को भी इलाके में रात भर बिजली की आवाजाही से लोग हलकान रहे।         

प्रदेश में सरकार की तरफ से 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का दावा तो किया जाता है लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। लोगों को 15 घंटे से ज्यादा की सप्लाई देने में विभाग अक्षम है। बता दें कि तंबौर कस्बे में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद से करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं आई। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है।  

ये भी पढ़ें -अयोध्या: अब मनरेगा योजना से पंचायतों में बनेगा राशन गोदाम

संबंधित समाचार