Mahoba News : केन्द्रीय विद्यालय की बिजली चार से पांच घंटे तक रहती गुल, छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान
महोबा में केन्द्रीय विद्यालय की बिजली चार से पांच घंटे तक रहती गुल।
महोबा में केन्द्रीय विद्यालय की बिजली चार से पांच घंटे तक गुल रहती है। विद्यालय के समय बिजली नहीं आने से उमस भर्री गर्मी में छात्र छात्राओं का बुरा हाल हो गया।
महोबा, अमृत विचार। केन्द्रीय विद्यालय की बिजली ग्रामीण फीडर से जोड दिये जाने से बिजली आपूर्ति पर्याप्त न होने से स्कूली बच्चो का उमस भरी गर्मी में बुरा हाल है। शिक्षा ग्रहण करने के लिये आने वाले बच्चे घंटो बिजली न आने से पसीना पसीना हो जाते है। जिसके चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शहरी क्षेत्र के फीडर से बिजली लाइन जोडे जाने के लिये बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को कई बार पत्राचार किया। लेकिन इसका कोई असर नही हुआ। जिसका खमियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड रहा है।
गौरतलब है कि केन्द्रीय विद्यालय शहरी क्षेत्र में स्थित है। जबकि विद्यालय की लाइट बिलबई छिकहरा ग्रामीण फीडर से जोड दी गई है। ग्रामीण अंचलो में शहर की अपेक्षा बिजली आपूर्ति चार से छह घंटे कम दी जाती है। जिससे केन्द्रीय विद्यालय में पढने वाले बच्चो के स्कूल पहुंचने के कुछ समय बाद कई घंटे के लिये बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे छात्र छात्राओंको शिक्षण कार्य करने में भारी दिक्कत का समाना करना पडता है।
केन्द्रीय विद्य़ालय के प्रधानाचार्य से बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर विद्यालय की लाइट शहरी फीडर से जोडने क बावत अवगत कराया गया। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियो की मनमानी के चलते आजतक केन्द्रीय विद्यालय की बिजली समस्या का निराकरण नही हो पा रहा है। जिससे बच्चे गर्मी से बेहाल है।
