MP: ट्रक और कार में टक्कर, छह युवाओं की मौत, एक गंभीर, मृतकों की पहचान नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज शाम ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर में कार सवार छह लोगों की मृत्यु हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सानौधा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए यात्री कार सवार युवा थे, जो सागर जिले के ही निवासी हैं।

कार में सात युवाओं के सवार होने की जानकारी सामने आयी है। एक गंभीर रूप से घायल यात्री को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें - चंद्रयान -3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ पूरा, ISRO ने tweet कर दी जानकारी

संबंधित समाचार