काशीपुर: दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 10 लाख रुपये व स्कार्पियो कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2008 को उसका विवाह पुनीत वाधवा निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के साथ हुआ था। ससुराल वालों ने दहेज के लिए शादी के बाद से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन, उसके ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 2022 में मारपीट कर जलाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें - Nainital News: दुकान आवंटन को लेकर हाईकोर्ट में 26 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
