आज का राशिफल। 17 जुलाई, 2023
मेष
आज आय के विभिन्न स्रोत निर्मित होने की संभावना है। धन से जुड़ी हुई समस्याओं का निवारण होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।
वृष
आज का दिन महिलाओं के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा राजनीति में आपको सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है। बढ़ते हुए खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
मिथुन
आज काम के बोझ में कमी आएगी। बिजनेस में क्लाइंट्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। रिश्तेदारों से अपने संबंध अच्छे रखें।
कर्क
आज आपके व्यवहार में अहंकार और अधिकार जताने की प्रवृत्ति हो सकती है जिसके कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी मेहनत और योग्यता पर संदेह न करें। आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है।
सिंह
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। बेमतलब की बातों का तनाव न लें। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे।
कन्या
आज दैनिक कार्यों के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है। आप किसी कठिन टास्क को चुन सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको ज़िम्मेदारी वाला कार्य सौंप सकते हैं।
तुला
आज किसी समाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आपके सौंदर्य और व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। पूजा-पाठ व आध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे।
वृश्चिक
आज युवा करियर को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। जूनियर्स आपसे नाराज रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।
धनु
आज काम का दबाव कम होने से मन हल्का रहेगा। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिस्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।
मकर
आज नए लक्ष्यों को निर्धारित व क्रियान्वयन कर सकते हैं। नए विचारों के प्रभाव में आएंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशनल के लिए दिन बहुत अच्छा है। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
कुंभ
आज लंबी यात्राओं के लिए समय शुभ है। अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। अध्ययन-अध्यापन में सफलता मिलेगी। धन के लेन-देन की बाधा दूर होगी।
मीन
आज पैतृक कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिना मांगे किसी को सलाह देना उचित नहीं है। किसी वादे को पूरा न कर पाने के कारण आपको अपमानित होना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के व्यवहार से आप थोड़े निराश हो सकते हैं।
