बरेली: लंपी रोग का टीका बनाने पर आईवीआरआई को मिला एफएमडी पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पशुओं में लंपी रोग का टीका विकसित करने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) और एनआईएफएमडी भुवनेश्वर को थेरमोटोलेरेंटओ एफएमडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 95 वें स्थापना दिवस पर रविवार को नई दिल्ली में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन आदि की मौजूदगी में निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को यह पुरस्कार सौंपा गया। 

निदेशक डॉ. दत्त ने बताया कि गर्मी के मौसम में तापमान अधिक बढ़ने पर इस थेरमोटोलेरेंटओ वैक्सीन की गुणवत्ता वर्तमान वैक्सीन की तुलना में अधिक होगी। वहीं, संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी की अध्यक्षता में डॉ. अनुज चौहान, डॉ. विक्रमादित्य उपमन्यु ने पशु विज्ञान एसएमडी के सभी संस्थानों की वैक्सीन एवं नैदानिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। किसान गोष्ठी एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, संस्थान की दो तकनीक व्यवसायिक घरानों को हस्तांतरित की गईं, जबकि तीन तकनीकों का प्रमाणीकरण भी किया गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: विकास भवन में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे, रुपये मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को पीटा

 

 

संबंधित समाचार