Unnao Accident : कार की टक्कर से स्कूल जा रहे छात्र की मौत, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोड पार करते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में छात्र की मौत।

उन्नाव के अचलगंज थानांतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूल जा रहे छात्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में घर से विद्यालय जा रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि अचलगंज थानांतर्गत गहरा गांव निवासी हरि ओम पुत्र राधे लाल यादव सोमवार सुबह लखनऊ-कानपुर हाईवे से होकर बंथर स्थित स्कूल जा रहा था। हाईवे स्थित एक ढाबा के सामने रोड पार करते समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटनाकारी कार की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार