Fatehpur: दूध दुहकर घायल करने को बांध देते रास्ते पर, गाय के हमला करने पर बोलते यह तो योगी-मोदी की, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मुस्लिम महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई।

फतेहपुर में मुस्लिम महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि मैडम, दूध दुहकर घायल करने को रास्ते पर बांध देते है। वहीं, गाय के हमला करने पर बोलते यह तो योगी-मोदी की है।

फतेहपुर, अमृत विचार। मनाही के बावजूद बस्ती के अंदर संचालित दुधारू पशुओं के चट्टे अब जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। सोमवार को मसवानी मोहल्ले की मुस्लिम महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस सच का खुलासा किया। बताया कि राह चलते खतरा बना रहता है। रास्ते पर मवेशी बांधे जा रहे हैं। अगर यह किसी पर हमला करते हैं तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि यह तो मोदी व योगी के हैं। 

पैराडाइज स्कूल के पास की बस्ती में रहने वाली इन महिलाओं ने डीएम श्रुति से मिलकर समस्या बताई। बताया कि घोषी बिरादरी ने जीना मुहाल कर दिया है। अपने सामने मवेशियों को बांधने के बजाय उनका दूध दुधकर छुट्टा कर देते हैं। जिससे राह चलते यह खतरा पैदा कर रहे हैं। कई लोग इनसे घायल हो चुके हैं। किसी का हाथ टूट रहा है तो किसी का पैर।

अगर मना किया जाता है तो यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते हैं कि यह गाय उनकी नहीं हैं। यह तो मोदी व योगी की देन हैं। जबकि उन्हें पता है कि यही लोग इन्हें पाले हैं। सुबह व शाम दूध निकालने के बाद जिन्हें लावारिश अवस्था में छोड् दिया जाता है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन इन चट्टा चलाने वालों की फितरत जानलेवा साबित हो सकती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज