बलिया: किन्नर से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
बलिया। बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक किन्नर से कथित रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 24 वर्षीय किन्नर से रविवार को सनी प्रजापति नामक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में किन्नर की तहरीर पर रविवार को सनी प्रजापति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म) व धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सनी प्रजापति को थाना क्षेत्र के खेजुरी मोड़ से गिरफ्तार किया जिसे विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल, बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हो रहा चौतरफा विकास
