Hamirpur और Farrukhabad में हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत, एक घायल, भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर और फर्रुखाबाद में हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत।

हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसे में वृद्ध की मौत व साथी घायल हो गया है। वहीं, फर्रुखाबाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेन से कटकर कर मौत हो गई।

कानपुर टीम, अमृत विचार। हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसे में वृद्ध की मौत व साथी घायल हो गया है। वहीं, फर्रुखाबाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेन से कटकर कर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हमीरपुर
हादसे में वृद्ध की मौत, साथी घायल

सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में भगवान कामता नाथ के दर्शन कर बाइक से लौटते समय बाइक के हादसा होने की घटना सामने आई है। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

कोतवाली के बरदा गांव निवासी बिंद्रावन 60 पुत्र काशीप्रसाद अपने गांव के अमर सिंह पुत्र वीरपाल के साथ बाइक से रविवार को सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में भगवान कामता नाथ के दर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार को बाइक सवार वापस लौट रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसके चलते बाइक में सवार बिंद्रावन व अमर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल बिंद्रावन को इलाज हेतु ग्वालियर ले जा रहे थे।

ग्वालियर ले जाने के दौरान रास्ते में ही वृंदावन की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बिंद्रावन के पास लगभग 5 बीघा कृषि भूमि थी। जिसमें खेती किसानी एवं पशुपालन सहित मजदूरी आदि कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी कमला देवी व पुत्र कृष्ण कुमार के अलावा अन्य परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

फर्रुखाबाद

सप्लीमेंट्री परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेन से कट कर मोत
पिता के साथ बाइक से सप्लीमेंट्री का पेपर देने जा रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई ।छात्र के शब को दो भागों में कटा देख पिता  बेहोश हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने छात्र का विक्षिप्त शव को उठाकर  एकत्र किया ।सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची ।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र मददू पुर निवासी नर्सरी व्यापारी स्वतंत्र कुमार के  पुत्र हिमांशु और सुधांशु दोनों इंटर में केमिस्ट्री का सप्लीमेंट्री का पेपर देने केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ जा रहे थे ।सुधांशु को पिता ने कायमगंज रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर बैठा दिया। हिमांशु को अपनी बाइक पर बैठा कर केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ जा रहे थे ।

शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण 2 साल से आवागमन सड़क से बंद है। रेलवे लाइन के नीचे से आवागमन होता है। पिता स्वतंत्र कुमार रेलवे लाइन के नीचे जाने के रास्ते से बाइक को लेकर सड़क के लिए रवाना हुए। पिता ने पुत्र  हिमांशु  (20) को सड़क से आने के लिए कह दिया । हिमांशु सड़क से जाकर रेलवे लाइन की पुलिया के सामने खड़ा हो गया ।पिता को टाइम लगने पर हिमांशु रेलवे लाइन के ऊपर से पिता को देखने के लिए गया ।कानपुर से एक्सप्रेस ट्रेन आ रही जो कासगंज के लिए जा रही थी।

हिमांशु ट्रेन की चपेट में आ गया। जिस पर लगभग 50 मीटर तक आधा शरीर ट्रेन में फसा हुआ  चला गया ।रेलवे क्रासिंग  के पास शरीर का हिस्सा पड़ा मिला। पिता बाइक लेकर  पहुंचे ।मृतक पुत्र को देख पिता बेहोश हो  गये । सूचना परिजनों को दी ।परिजन मौके पर पहुंचे ।  कटे हुए शव को परिजनों ने एकत्र किया।

सूचना थाना पुलिस को  दी गई।नवाबगंज थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा रेलवे पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची ।मृतक हिमांशु दो भाई था ।बड़ा भाई सुधांशु है मृतक की मां प्रीति बहन श्वेता का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।परिजनों ने रेलवेबिभाग पर गंभीर आरोप लगाए ।रेलवे फाटक बंद करने को भी आरोप लगाए ।रेलवे लाइन के नीचे से निकलने में पानी और कीचड़ भरा है। यहां से निकलने में बहुत ही दिक्कत होती है।

संबंधित समाचार