बरेली: मोबाइल से बात करते हुए जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। मोबाइल से बात करते हुए जा रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना फरीदपुर क्षेत्र के रहने वाले वीर सिंह ने बताया उनका बेटा सुखदेव रेलवे क्रासिंग पर मोबाइल फोन पर बाते करता हुआ जा रहा था। इस बीच वहां ट्रेन आने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब इसकी जानकारी वीर सिंह के परिवार को दी तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: प्रेम विवाह करने पर पति के पड़ोसी बने दुश्मन, जान से मारने की कोशिश
