अयोध्या : बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, कीमती जेवर व नगदी किया पार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरा-भिटारा संपर्क मार्ग पर स्थित अलीपुर खजूरी तिवारीगंज में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण सहित नगदी व गृहस्थी का सारा सामान पार कर दिया है। पीड़ित गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की है।

ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि सेवरा-भिटारा संपर्क मार्ग पर स्थित तिवारीगंज और लखनऊ शहर में भी उनका मकान है। बीते 28 जून को वह तिवारीगंज मकान में ताला बंद करके इलाज कराने लखनऊ गए थे। वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रुक कर अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद जब वह रविवार की शाम अपने तिवारीगंज घर पहुंचे तो देखा कि घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीछे के दरवाजे में लगा ताला टूटा था। गृह स्वामी ने आरोप लगाया कि घर में रखे 2 जोड़ी चांदी के पायल, सोने की दो अंगूठी, एक सोने की चैन, सोने का टॉप्स, इन्वर्टर, बड़ी बैटरी, एलईडी टीवी, 25 हजार रुपए नगदी सहित गृहस्थी का लगभग 3 लाख का सामान गायब था। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही घटना का पदार्फाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा

संबंधित समाचार