बरेली: अपराधियों को राम भरोसे छोड़ आराम से टहलते हैं पुलिसकर्मी
बरेली, अमृत विचार। मौका मिलते ही अपराधी जेल से फरार होने में देर नहीं लगाता। लेकिन बरेली पुलिस को देखिये, सिपाही ने अपराधी के हाथ में बंधी हथकड़ी की रस्सी उसे ही पकड़ा दी और खुद वह परिसर में टहलता रहा। अपराधी भी वहां से भागा नहीं, वहीं पर खड़े होकर पुलिस के आने का …
बरेली, अमृत विचार। मौका मिलते ही अपराधी जेल से फरार होने में देर नहीं लगाता। लेकिन बरेली पुलिस को देखिये, सिपाही ने अपराधी के हाथ में बंधी हथकड़ी की रस्सी उसे ही पकड़ा दी और खुद वह परिसर में टहलता रहा। अपराधी भी वहां से भागा नहीं, वहीं पर खड़े होकर पुलिस के आने का इंतजार करता रहा।
एक दरोगा बाइक से एसएसपी ऑफिस आया। उनके साथ एक बंदी भी था। यहां पहुंचने के बाद दरोगा ने पार्किंग में बाइक खड़ी की और अपने काम से चले गए। दरोगा के जाते ही सिपाही ने आरोपी के हाथ में बंधी हथकड़ी की रस्सी खुद आरोपी के हाथ में दे दी।
इसके बाद वह भी एसएसपी ऑफिस में अपना काम करता रहा। बंदी ने भी भागने की कोशिश नहीं की। यह नजारा देखकर हरकोई हक्का-बक्का था। मीडियाकर्मियों को देखकर सिपाही बंदी को बाइक पर बैठाकर वहां से चला गया। दरोगा जब काम निपटाकर वापस आए तो उन्हें न तो सिपाही दिखा और न हीं बंदी। इसके बाद उन्होंने सिपाही को फोन मिलाया तो पता चला कि वह बंदी को लेकर चला गया है।
