हल्द्वानी: शराब के पैसे न देने पर मारी तलवार, तोड़ दी सिर की हड्डी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इलाज के लिए पहुंचे घायल और उसके भाई पर बेस में पथराव

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब के पैसे न देने पर कुछ नशेड़ियों ने एक दुकानदार पर तलवार से हमला कर उसके सिर की हड्डी तोड़ दी और जब वह इलाज के लिए बेस पहुंचा तो वहां भी पथराव कर दिया। इस मामले में घायल ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। 

पुलिस को दी तहरीर में राजपुरा निवासी अजीत पुत्र इंद्रेश ने कहा, बीती रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर वापल लौट रहा था। रास्ते में कुछ इलाकाई लड़के शराब पी रहे थे, जिनमें से एक ने अजीत को रोक लिया और शराब की बोतल के लिए पैसे मांगे। पैसे न होने की बात कहने पर नशेड़ी युवकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। इसी बीच एक युवक ने तलवार से अजीत के सिर पर हमलाकर दिया। जिससे उसके सिर की हड्डी टूट गई और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बचाव में आए अजीत के भाई को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीट दिया। किसी तरह बचकर इलाज के लिए घायल बेस अस्पताल पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और पथराव कर दिया। घायल का कहना है कि दोनों ही घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। अजीत ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। 

संबंधित समाचार