बरेली: सेशन कोर्ट ने कटरी के तिहरे हत्याकांड में परमवीर पक्ष पर तय किए आरोप
बरेली, अमृत विचार। कटरी के तिहरे हत्याकांड में सोमवार को सेशन कोर्ट में सुरेश प्रधान के विरोधी गुट परमवीर सिंह आदि पर आरोप तय हो गये। कोर्ट ने गवाहों को समन भेज तलब कर मामले में सुनवाई को अब 25 जुलाई की तिथि नियत की है।
एडीजीसी क्राइम सुरेश बाबू साहू ने बताया कि कटरी के तिहरे हत्याकांड के आरोपी परमवीर और उसके पक्ष के छह और सुरेश प्रधान गुट के 31 लोगों के खिलाफ फरीदपुर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। परमवीर के फार्म मैनेजर खजांची लाल शर्मा ने सुरेश प्रधान और उसके पक्ष के 18 लोगों को नामजद करते हुए कुल 33 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, सुरेश प्रधान की भाभी ने परमवीर और उसके पक्ष के छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरेश प्रधान गुट पर 25 जुलाई को आरोप तय किए जाएंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: घरों में आ रहा गंदा पानी, जलकल विभाग बेपरवाह
