बरेली: घरों में आ रहा गंदा पानी, जलकल विभाग बेपरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर डेढ़ साल पहले स्वीकृत विकास कार्य अब तक शुरू न होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विकास कार्य न होने से वार्डों की स्थिति बदतर होती जा रही है। घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सड़कों की दशा इतनी खराब है कि उनसे निकलना मुश्किल है। पांच सूत्री ज्ञापन में उन्हें जल्द समस्याओं के निदान की मांग की।

पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा, इसमें कहा गया कि करीब डेढ़ साल से नगर निगम ने ठेकेदारों काे पूर्व में कराए गए कामों का भुगतान नहीं किया है, इससे विकास कार्य थम गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से जलभराव हो रहा है। इससे लोगों में असंतोष है। जीआईएस सर्वे के नाम पर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी भवन मालिकों भारी भरकम टैक्स का डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट किया जाए।

प्रत्येक वार्ड में कम से कम 20 सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति की मांग सपा पार्षदों ने की। उन्होंने टंकी में गंदा पानी आने की बात कही। साथ ही स्वच्छ जलापूर्ति की मांग की। बताया कि स्मार्ट सिटी के वार्ड आजम नगर, कालीबाड़ी, सिकलापुर, बागब्रिगटान, बांसमंडी आदि क्षेत्रों में सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़क व नालियों में भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सपा पार्षदों ने बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की भी मांग की है। इस दौरान आरिफ कुरैशी, शमीम अहमद, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, सलीम पटवारी, रईस मियां अब्बासी, शाकिर, गुलबशर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: 20 जुलाई से फतेहगढ़ छावनी में शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज