बरेली: विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट के मामलों का होगा निस्तारण
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 अगस्त को एनआई एक्ट की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार ने आम जनता से लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण के लिए उपस्थित होने की अपील की है।
अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निर्दोष कुमार ने बताया कि जिला न्यायालय में 138 एनआई एक्ट की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें चेक से जुड़े वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर होगा। अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर इसे सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में अधिवक्ता मोहसिन खान, अभिनव, सुमित सिंह, आफताब इस्माइल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: खर्च कर दिए 1 करोड़... सड़कों में गड्ढे बरकरार
