लखनऊ: जल्द पूरी होंगी स्वास्थ्यकर्मियों की मांगे, उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले करीब 300 स्वास्थ्यकर्मी बीते सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने के लिए उपमुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिया है। साथ ही अपनी मांगों को भी उनके सामने रखा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
 
संगठन के प्रान्तीय महामन्त्री आदित्य भारती ने बताया कि उपमुख्यमंत्री से संगठन की लम्बित मांगो में स्थानांतरण नीति को बहाल करने, एमसीटीएस डाटा ऑपरेटर का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन, बीमा पॉलिसी लागू किये जाने, वेतन विसंगति व एनएचएम के सभी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ की सुविधा लागू किये जाने संबंधित मांग की गई। जिसका उप मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये प्रमुख सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य को फोन कर संगठन के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।

जिस पर संगठन के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रमुख सचिव से वार्ता हुई और संगठन के मुख्य 4 बिन्दु बीमा पॉलिसी, वेतन विसंगति, आउटसोर्सिंग, स्थानांतरण व  ईपीएफ दिलाये जाने का आश्वासन मिला है। इसके साथ ही स्टेट, मण्डल व जिलास्तर पर शीघ्र ही शिकायत निवारण समिति को शुरू करायें जाने के लिए पुनः पत्र जारी करने के लिए कार्यालय को निर्देशित किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, राम प्रताप सिंह, संगम गौतम, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अस्मिता सिंह, डॉ. हरजेंद्र, वंशमणि पाण्डेय, अतुल कुमार, सर्वेन्द्र यादव, एमसीटीएस के अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामन्त्री रविन्द्र शुक्ला, राणा सिंह, देवेश मिश्रा, तेज़ प्रताप वर्मा, दिवाकर सिंह समेत भारी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बस्ती में भी पत्नी निकली बेवफा! खेत बेचकर पति ने बनाया नर्स, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग बेटी छोड़ हुई फरार

संबंधित समाचार