अयोध्या: शिक्षिका पर जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस ने शिक्षिका पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस ने शिक्षिका पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान किया है।
शुक्रवार को एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही प्राइमरी की शिक्षिका पर नहर के पास बाइक सवार युवक ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने युवती के एक हाथ की कलाई की नस काट दी थी और बीच बचाव में शिक्षिका का दूसरा हाथ भी घायल हो गया था।
हमलावर युवक ने गर्दन की नस काटने का भी प्रयास किया था लेकिन थोड़ी दूर पर मौजूद एक लड़की की ओर से बांस से हमला और शोर-शराबा सुनकर हमलावर मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था और प्रकरण में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था और प्रकरण में परिजनों ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था।
आपको बता दें कि पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया है और प्रयुक्त युवक मोटरसाइकिल बरामद कर ली थी। हालांकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
उन्होंने बताया कि गोसाईगंज थाना प्रभारी आशुतोष मिश्र की टीम ने फरार इनामियां सुधीर कुमार सिंह निवासी चाचिकपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर को बाला पैकोली रोड पर मड़हा पुल से गिरफ्तार कर लिया। सुधीर के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
