बरेली: हावड़ा जाने के लिए आज रात पकड़ें स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन से हावड़ा के लिए रेल प्रशासन द्वारा मंगलवार रात एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 04348 मंगलवार रात 11 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन केवल एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज, जौनपुर, बनारस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, के रास्ते हावड़ा पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें - ओमन चांडी एक जन नेता और बेहतरीन प्रशासक थे : मनमोहन सिंह
